फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Academic Session: Grand launch of School Chalo Abhiyan

शैक्षिक सत्र : स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ

Sat, 04 Apr 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 04 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Academic Session: Grand launch of School Chalo Abhiyan
फोटो35कासगंज विकास खंड परिसर में स्कूल चलो अ​भियान के शुभारंभ पर बच्चों को पुस्तक वितरण के दौ
कासगंज। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चलो अभियान मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्घाटन के साथ ही जिले में भी अभियान का खंड विकास अधिकारी कार्यालय में शुभारंभ हो गया। विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें वितरित की गईं और हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, और अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शैक्षिक अभियान बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने और शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से स्कूल आने, पढ़ाई को प्राथमिकता देने और शिक्षा में रुचि बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। एमएलसी ने अभिभावकों और समाज से भी अपील की कि वे बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाएं और उनका मार्गदर्शन करें, ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल और राष्ट्र की प्रगति सुदृढ़ हो। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि बच्चों का भविष्य हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि स्कूल चलो अभियान बच्चों को शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ाने और उन्हें सही दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि केवल स्कूल भेजना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि बच्चों को पढ़ाई में रुचि विकसित करने, सीखने की आदत डालने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। इस अभियान से बच्चों का सशक्त विकास सुनिश्चित होगा। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। सभी मिलकर बच्चों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करें और स्कूल चलो अभियान में सहयोग दें, ताकि प्रत्येक बच्चा शिक्षा के महत्व को समझते हुए सही दिशा में आगे बढ़ सके। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि स्कूल में नियमित उपस्थिति और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही बच्चों में सीखने की आदत और पढ़ाई में रुचि विकसित होगी। अभियान से जिले के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा का लाभ पहुंचेगा।कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश चौधरी, सुनील कुमार यादव, नितिन शाक्य, सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed