फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A youth set fire to the cloth covering Chandan Gupta's statue.

Kasganj News: चंदन गुप्ता की ढकी मूर्ति के कपड़े में युवक ने लगाई आग

Sat, 27 Jun 2026 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 27 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A youth set fire to the cloth covering Chandan Gupta's statue.
फोटो31कासगंज के नदरई गेट इलाके में स्थापित चंदन गुप्ता की प्रतिमा से उठती आग की लपटें। स्रो
कासगंज। नदरई गेट पर लगाई गई चंदन गुप्ता की ढकी मूर्ति के कपड़े में बृहस्पतिवार की रात करीब 10:30 बजे एक युवक ने आग लगा दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी कहता दिख रहा है कि मैंने इन्हें मुक्त कर दिया है। मरने के बाद इनकी दुर्दशा बर्दाश्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में तहसील रोड पर हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान यात्रा में शामिल युवक चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद काफी दिनों तक सांप्रदायिक तनाव बना रहा था। इसके बाद उसके परिजन की ओर से नदरई गेट प्रभू पार्क रोड पर उसकी मूर्ति स्थापित की गई थी और इसे चंदन चौक बनाए जाने की मांग उठाई गई थी। हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने पर मूर्ति का अनावरण नहीं हो सका है, जो कपड़े से ढकी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे एक युवक ने चंदन की ढकी मूर्ति के कपड़े में आग लगा दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाते हुए युवक से आग लगाने का कारण पूछा तो वह उसने बताया कि मैंने इन्हें मुक्त कर दिया है। मरने के बाद उसकी दुर्दशा बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, घटना की जानकारी होने पर सदर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आग बुझाई, फिर नए कपड़े से मूर्ति को ढक दिया। पुलिस आरोपी को मौके से पकड़ लिया। मामले में सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है। उसने मूर्ति से लिपटे कपड़े में आग लगा दी थी। मूर्ति को नए कपड़े से ढक दिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed