{"_id":"69346f618f3f36b31606d4bb","slug":"a-young-woman-was-hit-by-a-goods-train-while-crossing-the-railway-track-kasganj-news-c-175-1-kas1003-140443-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई युवती
Sat, 06 Dec 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो11सहावर के गांव एगवां में ट्रेन की चपेट में आने युवती की मौत के बारे में जानकारी करती पुलिस
सहावर। गांव एगवा में शनिवार की सुबह शौच के लिए जा रही युवती रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गई। उसका क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव एगवा निवासी बबिता (19) पुत्र सुरेश चंद्र शनिवार की सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। वह घर से करीब 400 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इस दौरान अचानक फर्रुखाबाद की ओर से तेज रफ्तार में मालगाड़ी आ गई। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, मालगाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद रेलवे लाइन के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी युवती के परिजन को दी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने बताया कि युवती शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि युवती की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।