फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A young man died of a heart attack, happiness turned into mourning.

Kasganj News: हृदयाघात से युवक की गई जान, मातम में बदलीं खुशियां

Mon, 08 Dec 2025 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गांव फरीदनगर में एक युवक की हृदयाघात से मौत हो गई। युवक रविवार की देर रात अपने कमरे में सोने के लिए चला गया, लेकिन सुबह परिजनों को मृत्यु की जानकारी हो सकी। 4 दिसंबर को उसके बड़े भाई की शादी हुई थी। इससे घर में खुशी का माहौल था। युवक की मौत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन

पिता जयप्रकाश ने बताया कि मझले बेटे की 4 दिसंबर को शादी हुई थी। इससे परिवार में हंसी-खुशी का माहौल चल रहा था। छोटा बेटा सोबेंद्र (21) रात में अपने बहनोई से बातचीत करता रहा। इसके बाद उसने सभी के लिए चाय बनाई। चाय पीने के बाद सभी सोने के लिए चले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोबेंद्र अलग कमरे में सोने के लिए चला गया। भतीजा जब सोमवार की सुबह उसे उठाने के लिए कमरे में गया तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसके शोर मचाने पर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंच गए। उसके नींद से न जगाने पर परिवार में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन उसे कासगंज लेकर आए। कासगंज में कई निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हृदयाघात बताया। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में खुशियों की जगह चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed