फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A young man consumed toxic substance due to domestic trouble and died.

Kasganj News: गृह क्लेश में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

Sun, 17 May 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A young man consumed toxic substance due to domestic trouble and died.
फोटो 40 - थाना सुन्नगढ़ी के गांव नगला देवी में अमरजीत की मौत के बाद उसके घर पर एकत्रित महिलाएं।
गंजडुंडवारा। कोतवाली सुन्नगढ़ी क्षेत्र के नगला देवी में शनिवार रात गृह क्लेश में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के लिए एटा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने शव का पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगला देवी निवासी सतेंद्र ने शनिवार की रात पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसके तहेरे भाई अमरजीत (32) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले अमरजीत ने नशे में अपनी बेटी राधा को हाथ पकड़कर फेंक दिया था। इससे उसका हाथ टूट गया।
विज्ञापन

पटियाली सीओ अमित कुमार ने भी गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी की। एसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की मां बैंकुंठी देवी ने पुलिस को बताया कि अमरजीत नशे का आदी था। वह पत्नी व बच्चों से मारपीट करता था। इस पर घर वालों से आए दिन विवाद होता रहता था। 12 मई की रात को हुए विवाद की जानकारी उसकी मां ने फोन कर पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दी थी।

फोटो 40 - थाना सुन्नगढ़ी के गांव नगला देवी में अमरजीत की मौत के बाद उसके घर पर एकत्रित महिलाएं।

फोटो 40 - थाना सुन्नगढ़ी के गांव नगला देवी में अमरजीत की मौत के बाद उसके घर पर एकत्रित महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed