{"_id":"6aecc11a840a5c1774058130","slug":"a-system-gasping-under-a-technological-slowdown-kasganj-news-c-175-1-agr1054-156717-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: तकनीकी सुस्ती से हांफ रही व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: तकनीकी सुस्ती से हांफ रही व्यवस्था
विज्ञापन
कासगंज में राजकीय बीज कृषि बीज भंडार केंद्र पर लगी किसानों की भीड़। संवाद
कासगंज। रबी सीजन में गेहूं की बुवाई का समय नजदीक आते ही जिले के राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। समय पर फसल की बुवाई के लिए किसान सुबह सवेरे से ही केंद्र पहुंचकर बीज खरीदने में जुटे हैं।
राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र पर केवल एक ही ई-पॉस मशीन होने के कारण सत्यापन और वितरण की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है जिससे किसानों को अपनी बारी के लिए लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बीज भंडार पर गेहूं के बीज वितरण का कार्य शुरू हुए अभी 15 दिन ही हुए हैं और इस दौरान शासन द्वारा दिए गए 1,250 क्विंटल के कुल लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 500 किसान बीज खरीद चुके हैं। किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन
नगला सैय्यद के किसान लटूरी सिंह ने बताया कि अधिक भीड़ और एक ई-पाॅस मशीन होने के कारण काफी समय लग रहा है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र पर एक और मशीन बढ़ाई जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके और वे समय पर बुवाई कर सकें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या बोले किसान
-गेहूं की बुवाई का समय नजदीक है। खेत तैयार करने के बाद बीज खरीदने के लिए केंद्र पर सुबह 7 बजे आए हैं। एक ही ई-पॉस मशीन होने से किसानों की लंबी कतार लग जाती है। - कल्याण सिंह, किसान
- बीज खरीदने के लिए सुबह 7 बजे ही केंद्र पर पहुंच गए लेकिन किसानों की संख्या अधिक होने से वितरण में समय लग रहा है। केंद्र पर एक और ई-पॉस मशीन की व्यवस्था हो जाए तो राहत मिलेगी। - रामौतार, किसान
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
बुवाई के लिए गेहूं का बीज लेने बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वितरण में तेजी आए, इसके लिए एक और ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराने की मांग का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। -महेंद्र पाल सिंह, उप कृषि निदेशक