फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A survey should be conducted of the crops destroyed by unseasonal rain

Kasganj News: बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों का सर्वे कराया जाए

Sat, 17 Oct 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 17 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
A survey should be conducted of the crops destroyed by unseasonal rain
फोटो35सहावर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी व आसपा पदा​धिकारी। संवाद
कासगंज। किसानों ने बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलों को हुए नुकसान का गांववार सर्वे कराकर जल्द मुआवजा दिलाने के लिए मांग उठाई है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान कराया जाए। जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि असमय बारिश और तेज हवाओं से धान, उड़द, मूंग समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित क्षेत्रों में गांववार सर्वे कराकर वास्तविक क्षति का आकलन किया जाए। किसानों को जल्द मुआवजा और फसल बीमा की राशि दिलाई जाए। खेतों और खलिहानों में रखी उपज के पात्र नुकसान को भी राहत में शामिल किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कहा कि डीजल, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए और किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। जिला प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने आलू के बाजार भाव करीब 700 रुपये प्रति क्विंटल होने के बावजूद उद्यान विभाग की ओर से 3600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बीज उपलब्ध कराने पर सवाल उठाए। उन्होंने आलू के बीज की कीमत 1500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक न रखने की मांग की। इस दौरान सुनील कुमार, प्रेमपाल, अनिल कुमार, रामनरेश, सत्यपाल, गिरिजा शंकर, पप्पू, हरिओम, हिमांशु और कुंवरपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed