Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A special train will run from Lalkuan to Utran.

Kasganj News: लालकुआं से उत्राण के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 03 Nov 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A special train will run from Lalkuan to Utran.
फोटो28कासगंज में रेलवे स्टेशन पर  टिकट खरीदने के लिए लगी भीड़। संवाद
कासगंज। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने लालकुआं (उत्तराखंड) और उत्राण (सूरत, गुजरात) के बीच दो फेरों वाली एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इससे कासगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में खासी राहत मिलेगी। मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक गोरखपुर के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन उत्राण से 5 नवंबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधौपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा और हाथरस सिटी होते हुए अगले दिन सुबह 11:50 बजे कासगंज पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद बदायूं, बरेली, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी और किच्छा के रास्ते शाम 6:10 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में यह ट्रेन लालकुआं से 6 नवंबर से 13 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को रात 10:10 बजे चलकर इसी निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन तड़के 2:25 बजे कासगंज और रात 10:15 बजे उत्राण पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed