फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A Kasganj man died after being crushed between a tractor-trolley, and four others were injured.

Kasganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच दबकर कासगंज के व्यक्ति की मौत, चार घायल

Fri, 24 Apr 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
दादों। सांकरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने आए एक व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन परिजन ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना दादों क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी देवकी देवी के नाती गोपाल का मुंडन संस्कार सांकरा स्थित गंगा घाट पर होना था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कासगंज के थाना सहावर के गांव नगला गढ़िया निवासी रामवीर सिंह (55) पुत्र लच्छू सिंह बृहस्पतिवार को कंचनपुर आए थे। शुक्रवार को सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा घाट पहुंचे।
विज्ञापन

मुंडन संस्कार के बाद जब ट्रैक्टर घाट से ऊपर सड़क की ओर चढ़ रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठ गया। इससे घबराकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर कूद गया। इसी दौरान रामवीर सिंह ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार कृष्ण पाल पुत्र राजपाल, रोहतास पुत्र किताब सिंह और भूरे पुत्र वासुदेव घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के बेटे अवधेश यादव समेत अन्य परिजन गंगा घाट पहुंच गए। मृतक की दो बेटियां और तीन बेटे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सांकरा गंगा घाट पर पक्के घाट का निर्माण न होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। गंगा घाट पर्यटन सेवा समिति कई वर्षों से पक्का घाट बनाने की मांग कर रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यदि पक्का घाट बना होता तो यह हादसा टल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed