फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A dispute arose in Mubarakpur Mafi after a motorcycle handlebar struck someone

Kasganj News: मुबारकपुर माफी में बाइक का हैंडल लगने पर हुआ विवाददो पक्षों में पथराव-मारपीट गांव में पुलिसबल तैनात

Thu, 09 Jul 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 09 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A dispute arose in Mubarakpur Mafi after a motorcycle handlebar struck someone
फोटो24ढोलना के गांव मुबारिकपुर माफी में दो समुदाय के लोगों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर माफी में बृहस्पतिवार सुबह बाइक का हैंडल लग जाने के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जिससे दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। झड़प में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हुए हैं। सांप्रदायिक संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी है।
घटनाक्रम बृहस्पतिवार का है। अंडउवा नगला निवासी मुनेश (19) पुत्र चंद्रभान, अपने भाई संदीप (16) और ग्रामीण लोकेश और युवराज के साथ दो बाइकों पर सवार होकर सोरों क्षेत्र के फतेहपुर गांव से शादी की दावत खाकर बृहस्पतिवार सुबह घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब सवा सात बजे जब वे मुबारकपुर माफी गांव में तालाब के पास से गुजर रहे थे, तभी मुनेश की बाइक का हैंडल सड़क पर पैदल जा रहे स्थानीय निवासी अजमी पुत्र फरासत अली के हाथ से टकरा गया। बाइक का हैंडल लगते ही दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिसने जल्द ही मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि इस दौरान अजमी पक्ष की एक महिला ने मुनेश की बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद मुनेश पक्ष ने अपने गांव अंडउवा नगला फोन कर बाइक छीने जाने की सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलतफहमी और गुस्से में अंडउवा नगला से करीब 20 से 25 लोग बाइकों पर सवार होकर मुबारकपुर माफी पहुंच गए। मौके पर भारी भीड़ जुटने से माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। इस मारपीट और हंगामे में एक पक्ष से अजमी और दूसरे पक्ष से मुनेश को चोटें आईं। दो पक्षों के बीच बढ़ते विवाद की सूचना मिलते ही ढोलना थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए भीड़ को खदेड़ा और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में भी लिया है।
थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि विवाद करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। किसी भी पक्ष से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed