फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   3,704 women availed the benefit of free travel in September.

Kasganj News: सितंबर में 3704 महिलाओं ने उठाया मुफ्त सफर का लाभ

Tue, 06 Oct 2026 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना बुजुर्ग महिला यात्रियों के लिए राहत का सफर साबित हो रही है। सितंबर माह में इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की कुल 3,704 महिलाओं ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में पूरी तरह मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया है। इन सभी यात्राओं का कुल किराया मूल्य 6,05,467 रुपये आंका गया है।
विज्ञापन

योजना के सुचारू संचालन के लिए निगम स्तर पर सितंबर माह की मुफ्त यात्राओं का पूरा रिकॉर्ड तैयार कर लिया गया है। इस आंकड़े को पहले अलीगढ़ मुख्यालय भेजा गया, और अब यह विवरण लखनऊ मुख्यालय पहुंचेगा। वहां से राज्य सरकार द्वारा मुफ्त यात्रा के एवज में खर्च हुई किराये की धनराशि का भुगतान निगम को किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। योजना लागू होने के बाद से ही जिले की महिला यात्रियों ने इसका बड़े पैमाने पर लाभ उठाना शुरू कर दिया है, जिससे वरिष्ठ महिलाओं के आवागमन में काफी आसानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

वर्जन :
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत सितंबर माह में 60 वर्ष से अधिक उम्र की 3704 महिला यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की है। इन यात्राओं के किराये की कुल धनराशि 6,05,467 रुपये है। पूरा विवरण अलीगढ़ मुख्यालय भेज दिया गया है। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed