फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   16 arrested for betting on pheasant fights

Kasganj News: तीतरों की लड़ाई पर दांव लगाते 16 दबोचे

Thu, 22 Jan 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 22 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने बुधवार को गांव म्याऊ के बाग में तीतरों की लड़ाई पर जीत-हार की बाजी लगाते 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 16 तीतर, पिंजरे, 24 हजार रुपये और 6 बाइकें जब्त कीं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम और सावर्जनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रभारी चंचल सिरोही को बुधवार दोपहर गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव म्याऊ के बाग में हार-जीत की बाजी लगाकर तीतरों की लड़ाई कराई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो सरसों के खेतों से तीतरों की आवाज और बाजी लगाने वालों का शोर सुनाई दिया। दबिश क दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस टीम ने 16 आरोपियों को मौके से दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में ऋषिराज, प्रेमपाल, नंदराम, बृजेश, करन सिंह, नेत्रपाल, सोमपाल, झुमकू, भीमसेन, मियां शेर, अर्जुन, आवेश, त्रिलोक सिंह, नौशाद, यमन और आशू शामिल हैं। सभी कासगंज के अलावा एटा, बदायूं और फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दानिश नाम का व्यक्ति अपने बाग में तीतर की लड़ाई का आयोजन करता था। जीत की राशि पर 20 प्रतिशत कमीशन लेता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम और वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बरामद तीतरों के संबंध में वन विभाग को सूचना दे दी गई है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि बाग में तीतर की लड़ाई की सूचना पर दबिश दी गई। इस दौरान 16 आरोपियों को हार-जीत की बाजी लगाते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed