फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   13 people have died in road accidents in last twenty days In Kasganj

सर्दी का सितम:  20 दिन में हो चुकी हैं 13 मौतें, सड़क किनारे रिफ्लेक्टर न होना बड़ा कारण

Mon, 09 Jan 2023 12:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 12:06 AM IST
सार

कासगंज में कोहरे के कारण सडज़क हादसो में वृद्धि देखने को मिल रही है। आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबर सामने आती है। नतीजा यह है कि जिले में पिछले 20 दिनों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है।   
 

विज्ञापन
13 people have died in road accidents in last twenty days In Kasganj
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण सर्दी के साथ पड़ रहा कोहरा यातायात के लिए अभिशाप बना हुआ है। कोहरे के कारण कासगंज में 20 दिनों में 13 लोगों की जान जा चुकी है। 20 दिन पहले शुरू हुए कोहरे के पहले दिन ही रेलिंग तोड़ती हुई कार काली नदी में गिर गई थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। तब से जिले में दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन


पहली घटना 18 दिसंबर की है। जब एक कार रेलिंग तोड़ती हुई पचास फीट नीचे काली नदी में गिर गई। कैनाल रूट बाईपास पर झाल के पुल पर घने कोहरे के कारण चालक को रेलिंग नहीं दिखी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


दूसरी घटना 19 दिसंबर की है। घने कोहरे के कारण सहावर में फरौली के निकट एक ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक व एक युवती की मौत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना 1 जनवरी को पटियाली में हुई। यहां टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। इसी दिन गंजडुंडवारा में बोलेरो ने राहगीर को रौंद दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। 

चौथी घटना 2 जनवरी की है। मामो में रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। कोहरे के कहर के चलते पांचवी घटना एक दिन पहले यानी शनिवार की है। अतरौली मार्ग पर एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

छठवी घटना रविवार की है। कोहरे के कारण पटियाली में एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। लगातार कोहरे के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है।

पेड़ों रिफ्लेक्टर और सड़कों पर नहीं लगे संकेतक

कोहरे के कारण शनिवार की रात को कार पेड़ से टकरा गई। सड़क किनारे लगे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण पेड़ों से हादसा होने का डर बना हुआ है। यातायात विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। वहीं दुर्घटनाओं के लिए कैनाल रूट बाईपास, फोरलेन, सोरोंजी-सहावर मार्ग, पटियाली-बदायूं मार्ग काफी संवेदनशील हैं, लेकिन इन मार्गों पर संकेतक नहीं लगे हैं। इससे कोहरे में वाहन चालकों को सड़क सही से दिखाई नहीं देती।



एआरटीओ राजेश राजपूत ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली, बैलगाड़ियों पर भी विभाग ने अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर लगवाए हैं। रिफ्लेक्टर लगाने का क्रम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed