फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   11 Kanwariyas injured in separate road accidents in Kasganj three referred their condition was critical

Kasganj News: अलग-अलग सड़क हादसों में 11 कांवड़िये घायल, अस्पताल में भर्ती; हालत नाजुक होने पर तीन रेफर

Mon, 12 Aug 2024 09:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
11 Kanwariyas injured in separate road accidents in Kasganj three referred their condition was critical
अस्पताल में भर्ती कावंड़िया - फोटो : संवाद

उत्तर प्रदेश के कासगंज में अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई। इसमें 11 कांवड़िये घायल हो गए। घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर किया है।

विज्ञापन


जनपद आगरा कोतवाली चित्रहाट के गांव पई निवासी सुजीत शुक्ला बाइक पर सवार होकर अपने पुत्र दिव्यांशु के साथ कछला गंगाघाट पर कांवड़ भरने जा रहे थे। नगरिया के समीप किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुजीत घायल हो गया। 

विज्ञापन

जनपद मैनपुरी कोतवाली घिरोर के मोहल्ला शाक्यान निवासी धीरू (23) व नितिन यादव (22) बाइक से कांवड़ लेने जा रहे थे। नदरई पुल के समीप लोडर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। एटा मार्ग पर नदरई पुल के समीप बाइक सवार धर्मवीर (28) निवासी ग्राम बेहवलपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद लोडर वाहन की टक्कर से घायल हुआ।
 

ग्राम प्रहलादपुर के समीप बाइक फिसलने से बाइक सवार कांवड़िया रतन सिंह (40) व जगदीश (32) निवासीगण ग्राम पृथ्वीपुर थाना निधौली कलां एटा घायल हो गए। पुलिस लाइन के समीप बाइक फिसलने से कांवड़ लेने जा रहे रवि यादव (23) व प्रदीप यादव (45) निवासीगण ग्राम नगला बनवारी कोतवाली मैनपुरी घायल हो गए। घायलों को उनके साथी कांवड़ियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
 
विज्ञापन

सोरोंजी मार्ग पर बारह पत्थर मैदान के समीप बाइक फिसलने से बंटू शाक्य (29) निवासी ग्राम सोंगरा थाना पिलुआ एटा घायल हुआ। वहीं गोरहा बाईपास के समीप अनिल यादव (28) निवासी ग्राम नगला बनवारी थाना कोतवाली मैनपुरी घायल हो गया। 
 

अलीगढ़ जनपद के गांव नगला तवन निवासी कांवड़िया रमेश चंद (29) चांडी मार्ग पर घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से गंभीर घायल सुजीत शुक्ला, रवि यादव और प्रदीप यादव को उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। अन्य घायल कांवड़ियों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed