फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   10 passengers travelled on the Intercity Express on the first day.

Kasganj News: पहले दिन इंटरसिटी एक्सप्रेस में 10 यात्रियों ने किया सफर

Fri, 17 Apr 2026 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
10 passengers travelled on the Intercity Express on the first day.
फोटो03कासगंज में रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन की टिकट बुक कराने के लिए पहुं
कासगंज। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद कासगंज जंक्शन से नई दिल्ली के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। लंबे समय से इस सीधी ट्रेन सेवा की मांग थी। पहले दिन ट्रेन में 10 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

इस नई सुविधा को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी गई। अब तक कासगंज से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं थी। यात्रियों को हाथरस या मथुरा जंक्शन पर ट्रेन बदलनी पड़ती थी। इससे उन्हें यात्रा में असुविधा होती थी।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने निर्णय लिया। नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार करते हुए इसे कासगंज तक संचालित किया गया। शुक्रवार सुबह 2:50 बजे जंक्शन से 10 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
यात्रियों को मिली राहत

सुबह 10:30 बजे जंक्शन के टिकट काउंटर पर लोग आरक्षण और यात्रा संबंधी जानकारी लेने पहुंचे। गली जौराभोंरा निवासी जितेंद्र ने बताया कि इस ट्रेन से दिल्ली तक सीधी और सुविधाजनक यात्रा संभव हो गई है।

रेलवे रोड निवासी दिवारी लाल ने कहा कि पहले उन्हें बस या अन्य ट्रेनों से मथुरा या हाथरस जाकर ट्रेन बदलनी पड़ती थी। अब सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने मई माह में दिल्ली जाने के लिए अपनी और पत्नी की सीट इंटरसिटी एक्सप्रेस में बुक कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed