{"_id":"92866074dafc845e10a4e085451a2f32","slug":"kanshiram-brothers-slam-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कांशीराम की मौत की वजह मायावती’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कांशीराम की मौत की वजह मायावती’
अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 16 Jan 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कांशीराम की मौत की वजह मायावती हैं।’ यह बात बसपा संस्थापक कांशीराम के भाई व बहुजन संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष दलबारा सिंह ने कही।
विज्ञापन
वे समतावादी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से बुधवार की शाम को काकादेव स्थित प्रताप सिंह हाता के पास ओम चौराहे पर जन पंचायत को संबोधित कर रहे थे।
दलबारा सिंह ने एलान किया कि उनकी पार्टी समतावादी के साथ मिलकर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती के मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रदेश में दलितों का सबसे ज्यादा शोषण किया गया।
उनको किसी तरह का लाभ नहीं दिया गया। चुनाव प्रचार के दौरान दलितों को सच्चाई से रूबरू कराया जाएगा।
समतावादी रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धमेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव अपनी सरकार की कलई खुलने पर लोकतंत्र का गला घोटने का दुस्साहस कर रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. लोहिया के समाजवाद के वोटों में मुलायम का परिवारवाद व सपाइयों का तांडव चल रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को नेतृत्वविहीन बताया।
उन्होंने कहा कि इसके स्थापना काल से ही इसमें कुछ समाज विरोधी जुड़े हैं जिनका खुलासा 3 फरवरी को किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनवानी, अशोक मिश्र, डा. बीएस लाल, राम सिंह राजपूत, डा. बद्री प्रसाद, विनोद यादव, राजेंद्र गौतम,
विज्ञापन