{"_id":"6871552e13b2ec9398022c8e","slug":"zonal-judo-championship-tasima-prachi-and-naira-won-matches-etawa-news-c-216-1-etw1002-127952-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल जूडो चैंपियनशिप: तसीमा, प्राची व नायरा ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल जूडो चैंपियनशिप: तसीमा, प्राची व नायरा ने जीते मैच
विज्ञापन
इटावा। सीबीएसई जोनल जूडो चैंपियनशिप का शुभारंभ एमनीव विजन( माउंट लिट्रा) स्कूल में कराया गया। पांच दिवसीय इस आयोजन में झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद क्षेत्र से सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के लगभग एक हजार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने किया। अंडर 14 बालिका वर्ग (32 किलोग्राम) में तसीमा अजका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग 27 किलोग्राम में प्राची राव विजेता रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग 23 किलोग्राम में नायरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-11 बालिका वर्ग 35 किलोग्राम में सिमरन पांडे, अंडर-11 बालक वर्ग 40 किलोग्राम में मोहम्मद कुनैन कमर और अंडर-11 बालिका वर्ग 25 किलोग्राम में सौम्या साहू प्रथम स्थान पर रहीं। निर्णायकों में आकाश यादव, विक्रम सैनी, श्रेयांश यादव, पुष्कर, ईशा, दिनेश कुमार, अजय कुशवाहा रहे।
विज्ञापन
एमनीव समूह के अध्यक्ष अतिवीर सिंह यादव ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन एमनीव विजन स्कूल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरी प्रतियोगिता निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जाएगी। विशिष्ट अतिथि बीएसए डॉ. राजेश कुमार, डायट प्राचार्य प्रेमपाल सिंह, केके कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना आदि शामिल रहे। संचालन विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से किया गया। इसने समारोह को जीवंतता प्रदान की। विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. विकास यादव, डायरेक्टर सलिल यादव मौजूद रहे।