फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Zehra Construction and Spark International won their matches.

Kanpur News: जेहरा कंस्ट्रक्शन और स्पार्क इंटरनेशनल ने जीते मैच

Tue, 30 Jun 2026 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Zehra Construction and Spark International won their matches.
कानपुर। जेहरा कंस्ट्रक्शन इलेवन ने प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी को पांच रन से हराया। दूसरे मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने सतगुरु एकादश को 21 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


सप्रू मैदान पर सोमवार को हुए पहले मैच में जेहरा कंस्ट्रक्शन इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाए। आर्यमानस पांडे ने 48, साहिल वर्मा ने 38 और सैयद अर्श अब्बास ने 22 रन बनाए। जवाब में चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। आदित्य गुप्ता ने 62 और प्रिंस ने 31 रन का योगदान दिया। आर्यमानस पांडे को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल ने चार विकेट पर 146 का स्कोर बनाया। राघव अवस्थी ने नाबाद 39, पृथ्वी ने 33 और आयुष पांडे ने 22 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सतगुरु एकादश की टीम नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। सचिन यादव ने 41 रन बनाए, जबकि स्पार्क इंटरनेशनल के शिवम यादव और आयुष पांडे ने तीन-तीन विकेट झटके। आयुष पांडे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed