फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Zaid maize is grown in 2500 hectares in the district

Kanpur News: जिले में ढाई हजार हेक्टेयर में उगाई जायद मक्का

Mon, 09 Jun 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Zaid maize is grown in 2500 hectares in the district
कानपुर देहात। मुनाफा अधिक होने से किसान मक्का की फसल उगा रहे हैं। बीते साल की तुलना में मक्का बोआई क्षेत्र में पांच सौ हेक्टेयर का इजाफा हुआ है। करीब ढाई हजार हेक्टेयर में जायद मक्का फसल है।
विज्ञापन

जायद की मक्का में खरीफ की मक्का की तुलना में दोगुना उत्पादन होता है। खुशहाली के लिए मक्का की खेती अपनाने पर सरकार का जोर है। इसका असर है कि किसान मक्का की फसल उगाने पर सजग हुए हैं। मक्का से एथेनाॅल उत्पादन होता है। मक्का से मुर्गी व मवेशियों का चारा तैयार होता है। मक्का से कार्न फ्लोर (स्टार्च) बनता है। यह बेकरी उद्योग के लिए अहम है। त्वरित मक्का विकास योजना में प्रदर्शन कार्यक्रम में किसानों को 64 क्विंटल निशुल्क बीज दिया गया। जबकि पचास फीसदी अनुदान पर भी 80 क्विंटल बीज बांटा गया।
विज्ञापन

इससे करीब दो हजार से अधिक किसान लाभांवित हुए। प्रति हेक्टेयर में बीस किलो बीज बोया जाता है। करीब साठ दिन की फसल है। प्रति हेक्टेयर में 80 से 100 क्विंटल उत्पादन होता है। प्रति क्विंटल मक्का का मूल्य करीब दो हजार रुपये है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मक्का की फसल में मुनाफा होने से किसान इसे अपना रहे हैं। खरीफ में शंकर मक्का के लिए प्रदर्शन व पचास फीसदी अनुदान पर बीज गोदाम में उपलब्ध है। प्रदर्शन कार्यक्रम में 160 क्विंटल बीज व पचास फीसदी अनुदान पर बिक्री के लिए 300 क्विंटल बीज स्टाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
प्रति हेक्टेयर 40 से 50 हजार खर्च, एक लाख तक मुनाफा
जिले में अकबरपुर, रसूलाबाद व झींझक ब्लॉक में किसान बहुतायत में मक्का उगाते हैं। वहीं संदलपुर व राजपुर में भी मक्का की खेती होती है। जानकार बताते हैं कि प्रति हेक्टेयर मक्का की फसल उगाने में बीज, खाद व पानी व देखरेख आदि पर करीब 40 से 50 हजार रुपये खर्च आता है। जबकि उत्पादन के अनुसार एक लाख तक का मुनाफा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए मक्का की खेती अपनाने के लिए त्वरित मक्का विकास योजना चलाई गई है। बीते साल किसानों को जायद मक्का की फसल में मुनाफा हुआ। इसकी वजह से इस बार जायद में मक्का बोआई क्षेत्रफल बढ़ गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मक्का का बाजार मूल्य अच्छा है। जायद मक्का का उत्पादन खरीफ फसल से दोगुना तक है। इसकी वजह से किसानों को अधिक मुनाफा हो रहा है।

...............
10 बसों से पहुंचे 500 किसान
औरैया में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भागीदारी के लिए जिले से दस बसों में 500 से अधिक किसान पहुंचे। किसानों ने मुख्यमंत्री को सुना। उप कृषि निदेशक रामबचन राम व जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता व अन्य कृषि विभाग के अधिकारी शामिल रहे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले से दस बसों से प्रगतिशील किसान औरैया पहुंचे और किसान सम्मान सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed