युवराज हत्याकांड: बसपा नेता समेत चार भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, ये है पूरा मामला
हरदोई जिले के पाली में मंगलवार को राजवर्धन सिंह राजू गिरफ्तार हुए थे। बसपा नेता समेत चार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए। जमानत पर गुरुवार को सुनवाई होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में युवराज हत्याकांड में राजनीति चमकाने की कवायद में पाली में मंगलवार को हुए बवाल के दौरान गिरफ्तार किए गए बसपा नेता और उनके सुरक्षाकर्मी समेत चार लोगों को न्यायालय में पेश किया गया। बुधवार को सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अनीता ने बसपा नेता समेत सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जमानत पर सुनवाई गुरुवार को होगी।
30 मई को पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी युवराज सिंह (17) की किशोरी को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 30 मई की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी तीन किशोर और उनके दो साथियों को पकड़ लिया था। नामजद किशोरों की मदद करने वाले युवक कामरान को पुलिस की गोली भी लगी थी। कार्रवाई हो जाने के बाद भी मामले में राजनीति चमकाने की कोशिश हो रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने पाली पहुंचने का आह्वान किया था।
बुधवार को पुलिस ने राजवर्धन सिंह राजू, आशीष तिवारी, आमिर और विनीत सिंह को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीता के न्यायालय में पेश किया। यहां आरोपियों की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह गौर और अरुण सिंह ने पक्ष रखा, लेकिन इसे पर्याप्त न मानते हुए जज ने आरोपियों को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया। जज ने पूरे मामले की केस डायरी भी तलब की है।