फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight people, including Naresh, Nitin, and Rajni, have been given a place in the state working committee.

Hardoi News: नरेश, नितिन और रजनी समेत आठ को मिली प्रदेश कार्य समिति में जगह

Tue, 27 Oct 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eight people, including Naresh, Nitin, and Rajni, have been given a place in the state working committee.
फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव
हरदोई। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की घोषणा सोमवार रात कर दी गई। प्रदेश कार्य समिति में दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल समेत हरदोई जनपद के आठ लोगों को स्थान मिला। इनमें छह लोगों को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया जबकि दो को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा करने के बाद कार्यसमिति का गठन करने की कवायद में लगे थे। इसको लेकर उन्होंने महामंत्री संगठन धर्मपाल समेत पार्टी के वरिष्ठजनों से चर्चा भी की थी। इसके बाद प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई। सात बार विधानसभा के और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहने के साथ ही मंत्री रहे नरेश अग्रवाल को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। उनके बेटे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह और माधौगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री और पूर्व क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता को भी कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। साथ ही मानपुर निवासी नौमिष त्रिपाठी को भी प्रदेश कार्य समिति में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अचानक पर्दे पर आए और फिर पकड़ बनाने लगे नौमिष
प्रदेश कार्य समिति में हरदोई के आठ लोगों को स्थान मिला है। इनमें सबसे ज्यादा चौकाने वाला नाम नौमिष त्रिपाठी का है। नौमिष मूलरूप से सदर विधानसभा क्षेत्र के मानपुर के रहने वाले हैं। लखनऊ में रहकर कारोबार करने वाले नौमिष पिछले कुछ वर्षों से हरदोई और भाजपा में सक्रिय हुए। सबसे पहले उन्हें युवा मोर्चा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अपनी कार्य समिति का सदस्य बनाया था। अब वह युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य से सीधे भाजपा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बनाए गए हैं। कहीं न कहीं संगठन में उनकी पकड़ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

फोटो-23-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed