फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   It is essential to address citizens' concerns regarding the SIR: Nitin Mittal

एसआईआर के बारे में नागरिकों की शंकाओं का समाधान करना जरूरी : नितिन मित्तल

Tue, 27 Oct 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
It is essential to address citizens' concerns regarding the SIR: Nitin Mittal
फोटो-11-बैठक में बाेलते भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन मित्तल। साथ में जिलाअध्यक्ष अजीत सिं
हरदोई। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाव अराजकता हटाओ अभियान के तहत तीन नवंबर को लखनऊ में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के जरिये भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता सूची की शुद्धता और एसआईआर के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है। लखनऊ में होने वाली पद यात्रा की तैयारी को लेकर एक बैठक भाजपा कार्यालय में मंगलवार को हुई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन मित्तल ने कहा कि एसआईआर के बारे में नागरिकों की शंकाओं का समाधान करना जरूरी है।
विज्ञापन

गंगानगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची शुद्ध होना जरूरी है। हर नागरिक का मतदान प्रक्रिया में शामिल होना भी आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गाें के बीच जाकर एसआईआर के संबंध में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। तीन नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने जा रही पदयात्रा भी इसी अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि लाेकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि लखनऊ में होने वाली पदयात्रा में हरदोई के 15 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, जिला महामंत्री ओमवर्मा, अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, जिला मंत्री निर्देश राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता और अजय शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed