{"_id":"67c15a6e7e7c38630901db2c","slug":"youtuber-threw-notes-from-the-flyover-there-was-a-race-to-loot-police-said-action-will-be-taken-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: यूट्यूबर ने फ्लाईओवर से उड़ाए नोट…लूटने की मची होड़, थाना प्रभारी बोले- जांच कर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: यूट्यूबर ने फ्लाईओवर से उड़ाए नोट…लूटने की मची होड़, थाना प्रभारी बोले- जांच कर होगी कार्रवाई
Fri, 28 Feb 2025 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:11 PM IST
सार
Kanpur News: वीडियो में युवक एक यूट्यूबर बताया जा रहा है। साथ ही वीडियो जेके कॉलोनी फ्लाईओवर का है। ये वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
फ्लाईओवर से नोट लुटाने वाला युवक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक युवक फ्लाईओवर से नीचे नोट उड़ा रहा है। नोट लूटने के लिए गरीब तबकों में होड़ मच गई। वीडियो करीब 12 मिनट का है, जिसमें एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर पहले गरीब तबके के लोगों के साथ केक काटता है। फिर फ्लाईओवर से 200 रुपये के नोट उड़ाता है।
विज्ञापन
नोट को लूटने के लिए लोगों में होड़ मची रही। वहीं, वीडियो में युवक एक यूट्यूबर बताया जा रहा है। साथ ही वीडियो जेके कॉलोनी फ्लाईओवर का है। ये वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। हालांकि अमर उजाला अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वीडियो की जानकारी नहीं है। वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन