फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youths misdeed a minor student in Hamirpur, forcibly took her away on a bike, case registered

Hamirpur: नाबालिग छात्रा से युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जबरन बाइक से ले जाकर की वारदात, मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Nov 2023 01:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Nov 2023 01:29 PM IST
सार

Hamirpur Crime: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा दुष्कर्म, धमकाने के साथ 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। मुकदमा दर्ज होते ही दोनों आरोपी फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
Youths misdeed a minor student in Hamirpur, forcibly took her away on a bike, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र में घर से कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा को गांव के दो युवकों ने जबरिया बाइक पर बैठा लिया और बंद पड़ी विदोखर की गल्ला मंडी में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंच कर मां को आपबीती बताई। 

विज्ञापन

मां के उलाहना देने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की मां ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा बीते 27 नवंबर को सुबह घर से कोचिंग जा रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी आर्यन सिंह, शिवांशु सिंह ने उसे जबरिया बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

उसे इंगोहटा छानी मार्ग पर बनी गल्ला मंडी में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर वापस लौटी छात्रा ने घटना से मां को अवगत कराया। मां के उलाहना देने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा दुष्कर्म, धमकाने के साथ 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। मुकदमा दर्ज होते ही दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed