फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth will get employment and entrepreneurship opportunities with technical skills

Kanpur News: युवाओं को तकनीकी दक्षता के साथ मिलेंगे रोजगार व उद्यमिता के अवसर

Sun, 31 Aug 2025 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Youth will get employment and entrepreneurship opportunities with technical skills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर। तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेशन फाउंडेशन (टीबीआईएफ) और सीआईटीईएस सोसाइटी के बीच समझौता हुआ। यहां टीबीआईएफ के सीईओ प्रो. जितेंद्र भास्कर ने कहा कि यह एमओयू अकादमिक और उद्योग जगत के बीच की खाई को पाटने की दिशा में बड़ा कदम है। इसके तहत संचालित होने वाले तीन कोर्स से युवाओं के लिए तकनीकी दक्षता के साथ रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा होंगे।


सीआईटीईएस सोसाइटी के सचिव विनय तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि युवाओं को भविष्य की तकनीकी जरूरतों और इंडस्ट्री की मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए। इसके तहत डेटा साइंस विद एआई मशीन लर्निंग, डिजिटल मार्केटिंग सर्टिफिकेट और ऑफिस ऑटोमेशन एंड प्रोडक्टिविटी टूल्स जैसे कोर्स शुरू किए जाएंगे। यह समझौता शिक्षा और कौशल विकास के लिए नए द्वार खोलेगा। कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. बीबी सागर ने बताया कि सभी कार्यक्रम उद्योग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इनमें प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री केस स्टडीज शामिल होंगी जिससे छात्रों को वास्तविक अनुभव मिलेगा। प्रमुख प्रशिक्षकों में डेटा साइंस एवं एआई विशेषज्ञ सौरभ अग्रवाल, उद्योग विशेषज्ञ एवं उद्यमी साकेत सिंह और डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ गौतम शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed