फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth was beaten to death in Hardoi, dead body found outside the house

Hardoi: युवक की पीट पीटकर की हत्या, घर के बाहर पड़ा मिला शव, लोग बोले- शराब पीने के दौरान हुई होगी लड़ाई

Thu, 05 Jan 2023 03:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 Jan 2023 03:45 PM IST
सार

कोतवाली शहर के लालपालपुर कनेहटा गांव में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Youth was beaten to death in Hardoi, dead body found outside the house
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

हरदोई जिले में कोतवाली शहर क्षेत्र में लालपालपुर के कनेहटा गांव में युवक को घर में बंद कर उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को बाहर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली शहर के लालपालपुर कनेहटा निवासी सुधीर 30 पुत्र बेचेलाल मज़दूरी करता था। उसी गांव के सर्वेश पंडित पुत्र पुरुषोत्तम के साथ उसकी दोस्ती थी। दोनों साथ-साथ काम करने जाते थे। बुधवार की देर रात तक सुधीर और सर्वेश पंडित को साथ-साथ देखा गया था।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह सुधीर का शव सर्वेश के घर के बाहर पड़ा हुआ देखा गया। सुधीर की मां ने आरोप लगाया है कि सर्वेश ने उसके बेटे को बहाने से अपने घर ले जाकर उसे बंद कर के बेरहमी से पीट पीटकर मार डाला। उसके बाद शव घर से बाहर फेंक कर कहीं फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर के शव देखने से उसकी पिटाई करने की बात सच साबित हो रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की पड़ताल में भी मार-पीट वाली बात सामने आ रही है।  इस बारे में शहर कोतवाल संजय पांडेय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सारी बात सामने आ सकती है।

शराब के पैग लड़ाने के दौरान हुई होगी लड़ाई
सुधीर और सर्वेश पंडित के बीच दोस्ती थी। दोनों साथ-साथ बैठ कर शराब के पैग टकराते थे। लोगों का कहना है कि बुधवार को दोनों ने एक साथ बैठ कर शराब पी। उसी बीच उनके बीच लड़ाई हुई होगी। उसी से तमतमाए सर्वेश पंडित सुधीर को अपने घर बुला ले गया और वहीं उसकी इस तरह पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed