फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth shot dead in hardoi, dead body found in farm

मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से गया बेटा नहीं आया वापस, खेत में मिली खून से सनी लाश तो मच गया हड़कंप

Tue, 05 Nov 2019 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 Nov 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in hardoi, dead body found in farm
खेत में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा में सोमवार शाम से लापता युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव में ही खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने मामले में तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा निवासी रामसुंदर सिंह उर्फ बब्बू सिंह चौहान (21) पुत्र विक्रम सिंह खेती करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम बब्बू के मोबाइल पर कॉल आई और इसके बाद वह घर से चला गया। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना हरपालपुर कोतवाली में दी।
विज्ञापन

मंगलवार को भी परिजन बब्बू को तलाश करते रहे। इस दौरान गांव में स्थित खेत में बब्बू का शव पड़ा मिला। उसकी पीठ में गोली मारी गई थी। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

मामले में परिजन फिलहाल चुप्पी साधे हैं। उन्होंने किसी से रंजिश न होने की बात कही है। हरपालपुर कोतवाल भगवानचंद्र वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

 

मोबाइल तलाशने में जुटी पुलिस 
हरपालपुर कोतवाली पुलिस रामसुंदर का मोबाइल फोन तलाश रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि रामसुंदर मोबाइल पर कॉल आने के बाद फोन साथ में लेकर गया था। मंगलवार को उसका शव मिला, लेकिन मोबाइल बरामद नहीं हुआ। ऐसे में अब पुलिस मोबाइल तलाशने में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन मिलते ही घटना से जुड़ी अहम जानकारियां मिल जाएंगी। 

तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल आई पत्नी 
रामसुंदर का विवाह इसी साल मई में रीती के साथ हुआ था। शादी के बाद चौथी की विदा में वह मायके चली गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक  रीती तीन दिन पहले ही ससुराल रानीखेड़ा आई थी। यहां पति की हत्या की जानकारी से वह बिलख पड़ी और बदहवास हो गई। परिजनों ने किसी तरह उसे संभाला। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई नंदू भी गांव में ही रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed