फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth Olympic Games: Kendriya Vidyalaya Chakeri number-1 overall winner in Judo

यूथ ओलंपिक गेम्स : जूडो में केंद्रीय विद्यालय चकेरी नंबर-1 ओवरऑल विजेता

Wed, 23 Jul 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth Olympic Games: Kendriya Vidyalaya Chakeri number-1 overall winner in Judo
अर्मापुर स्थित ओएफ इंटर कॉलेज में हुई जूडो प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। यूथ ओलंपिक गेम्स 2025 सीजन-3 में मंगलवार को अर्मापुर स्थित ओएफ इंटर कॉलेज में जूडो प्रतियोगिता हुई। कानपुर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में हुई स्पर्धा के बालक व बालिका वर्ग में अलग-अलग विद्यालय के 93 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों में केंद्रीय विद्यालय चकेरी नंबर-1 ओवरऑल विजेता रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्य कुसुम कुशवाहा ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर किया। बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय चकेरी नंबर-1 ओवरऑल विजेता रहा। एम्स इंडिया पब्लिक स्कूल उपविजेता और केंद्रीय विद्यालय चकेरी नंबर-2 तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में भी केंद्रीय विद्यालय चकेरी नंबर-1 ओवरऑल विजेता, सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज पनकी उपविजेता और केंद्रीय विद्यालय अर्मापुर नंबर-2 तृतीय रहा। समापन पर कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित व प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ऑब्जर्वर बाबुल वर्मा, कोऑर्डिनेटर विक्रांत, निर्णायक रवि कुमार मौर्य, शिवसेवक शर्मा, प्रशांत शुक्ला, मनीष भारद्वाज, मोनिका खन्ना, अर्श मौर्या, सूरज थापा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न भार वर्ग में परिणाम
बालक सब जूनियर 25 किलो भार वर्ग में रुद्र शर्मा प्रथम, रुद्र सेठी द्वितीय व अयान कार्तिक शुक्ल तृतीय रहे। 30 किलो में विराज गौतम प्रथम, यश वर्मा द्वितीय व सौरभ तृतीय रहे। 35 किलो में मो. पठान प्रथम, युवराज द्वितीय व अंश सिंह तृतीय रहे। 40 किलो में आदित्य प्रथम, प्रिंस द्वितीय और सुधांशु तृतीय रहे। 50 किलो में ऋतिक प्रथम व प्रीत द्वितीय रहे। बालिका सब जूनियर 23 किलो में उन्नति तिवारी प्रथम, श्रावंतिका त्रिपाठी द्वितीय व उन्नति तृतीय रहीं।

27 किलो में आराध्या शर्मा प्रथम, गार्गी तिवारी द्वितीय व लावण्या सिंह तृतीय रहीं। 32 किलो में अलीमा अंसारी प्रथम, सुमेरा अंजुम द्वितीय व अविका तृतीय रहीं। 36 किलो में अवनी गौतम प्रथम, राधा यादव द्वितीय व निहारिका तृतीय रहीं। 40 किलो में मनस्वी कुशवाहा प्रथम, अनन्या शर्मा द्वितीय, चंद्रिका तृतीय रहीं। 44 किलो में पायल प्रथम, शगुन द्वितीय व निमिषा तृतीय रहीं। 48 किलो में नव्या प्रथम, अंजली द्वितीय व रितिका तृतीय रहीं।


बालक कैडेट 40 किलो में सौरभ सिंह प्रथम, अंश मिश्रा द्वितीय व शौर्य प्रताप सिंह तृतीय रहे। 45 किलो में कार्तिकेय प्रथम, हृदयांश दुबे द्वितीय व अभिजीत तृतीय रहे। 50 किलो में गौरव सिंह प्रथम, कृष्णा यादव द्वितीय व विकास कुमार तृतीय रहे। 55 किलो में आकाश सिंह प्रथम, सौरभ शर्मा द्वितीय व मानस दीक्षित तृतीय रहे। 60 किलो में निखिल प्रथम व दया द्वितीय रहे। 73 किलो में हर्ष प्रताप यादव प्रथम, सुधांशु द्वितीय व अनिकेत सिंह तृतीय रहे। बालिका कैडेट 36 किलो में स्वर्णिका प्रथम, 44 किलो में निधि भारद्वाज प्रथम, नम्रता द्वितीय व अनुष्का चंद्रा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed