{"_id":"5bb60f0b867a5528cc195386","slug":"youth-murders-in-rupees-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के विवाद में लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के विवाद में लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 04 Oct 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मेरापुर थाना क्षेत्र के रूपनगर पकरिया में बुधवार रात रुपये के लेनदेन के विवाद में लाठियों से पीट पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के भाई ने गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रूपनगर पकरिया निवासी अरविंद उर्फ होरीलाल (30) पुत्र रामसनेही यादव ट्रैक्टर चलाता था। कुछ समय पहले अरविंद ने गांव के ही हीरेंद्र सिंह के खेत की जुताई की थी। इसके रुपये हीरेंद्र के ऊपर बाकी थे। उन्हीं रुपयों को लेकर कुछ दिन पहले मारपीट हो गई थी। गांव के लोगों ने समझौता करा दिया था। इसी के बाद हीरेंद्र, अरविंद से रंजिश मानने लगा। बुधवार देर शाम अरविंद गांव की दुकान पर तंबाकू लेने गया था। इस दौरान हीरेंद्र और उसके परिवार वालों ने नेत्रपाल के मकान के पास घेरकर अरविंद के ऊपर हमला बोल दिया। अरविंद को लाठियों व सरियों से पीट पीटकर मार डाला।
जानकारी मिलने पर युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए, तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। परिजनों ने आरोपियों के नाम बताए तो पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बेटे का शव देखकर चमेली देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह युवक के भाई रावेंद्र ने गांव के ही हीरेंद्र सिंह, राजीव, हरीनंदन सिंह, कुश सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। रावेंद्र ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ समय पहले झगड़ा हो गया था। उसी समय आरोपी ने जानमाल की धमकी दी थी। इसी रंजिश को लेकर हत्या की गई। थाना प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।