फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth murdered in traingular love affair in Kanpur, three accused including girlfriend arrested

Murder in Love Triangle: अपहरण कर दोस्तों ने की हत्या, क्रासिंग के पास मिला शव, प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2022 11:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Oct 2022 11:14 AM IST
सार

जूही थाना क्षेत्र में शालू नामक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के कारण शालू की हत्या की गई थी। सीसीटीवी फुटेज से हत्याकांड का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Youth murdered in traingular love affair in Kanpur, three accused including girlfriend arrested
मृतक शालू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को गुरुदेव पैलेस क्रॉसिंग के पास फेंक दिया गया। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रेमिका समेत तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। देर रात तक पुलिस पूछताछ और जांच में लगी रही।

विज्ञापन

शालू ने भाई को किया था फोन
डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि जूही परमपुरवा निवासी शालू (25) दशहरे की रात को संदिग्ध हालत में लापता हो गया। मृतक के भाई ने बताया कि शालू के दोस्त दशहरा मेला देखने का झांसा देकर उसको देर रात ले गए थे। ऑटो में उसके साथ में दो से तीन लोग और थे। चारों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी है।

विज्ञापन

देर रात शालू ने फोन पर बताया कि हत्या के इरादे से उसके दोस्त उसे झांसा देकर लाए हैं। उसे बचा लो... जब तक घर वाले कुछ समझ पाते फोन कट गया। इसके बाद सुबह गुरुदेव क्रॉसिंग के पास शालू का शव पड़ा मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त करने के बाद जूही थाने में शिवम बांगरू समेत अन्य चार के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

बता दें कि पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शिवम बांगरू और मृतक शालू की जेल में दोस्ती हुई थी। जेल से छूटने के बाद भी दोनों की नजदीकी और बढ़ गई। एक युवती के चक्कर में दोस्त का मर्डर करने की बात सामने आई है। सीसीटीवी की जांच में सामने आया है कि हत्याकांड से पहले उसे घर पर दोस्तों के साथ युवती भी आई थी।

विज्ञापन

डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार का शव का पोस्टमॉर्टम होगा। इससे मौत की वजह पता चल सकेगी। इसके साथ ही हत्यारोपी दोस्त की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed