{"_id":"69f07ce36837e90b820134ac","slug":"youth-murdered-in-kanpur-face-burned-to-conceal-identity-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए चेहरा जलाया, रुपये लेने के लिए घर से निकला था मोनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए चेहरा जलाया, रुपये लेने के लिए घर से निकला था मोनू
Tue, 28 Apr 2026 02:56 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:56 PM IST
सार
कानपुर कैंट के युवक की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए चेहरा जला दिया। युवक रविवार की रात को रुपये लेने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
kanpur murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कानपुर के कैंट नई बस्ती गोला घाट निवासी मोनू (35) की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया गया। वह रविवार शाम घर से निकला और वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में शुक्लागंज के नरबीजपुर गांव में सड़क पर मिला।
गंगाघाट पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव भेजा। घटनास्थल और लगभग 10 फीट दूर खाली प्लॉट में खून के छींटे मिलने के बाद परिजन ने हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है।
गंगाघाट पुलिस को सोमवार सुबह करीब 10 बजे शव मिलने की सूचना मिली। उसका चेहरा जला और शरीर पर कई चोटों के निशान थे। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।

इस बीच युवक के परिजन उसको खोजते हुए मरहला चौराहे पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने युवक की पहचान कानपुर कैंट थाना क्षेत्र के नई बस्ती गोला घाट निवासी मोनू के रूप में की। बड़ी बहन सलोनी ने बताया कि वह रविवार शाम छह बजे घर से बिना बताए कहीं निकला था।
उन्हें मोनू के दोस्त बाबाकुटी निवासी बापन पाल ने बताया कि मोनू रविवार शाम मिला था। उसने 30 हजार की जरूरत कह पत्नी का मांग टीका गिरवी रखने की बात कही थी। उसके मना करने पर मोनू की शुक्लागंज के चंपापुरवा निवासी युवक से फोन पर बात हुई। बापन ने रात करीब 8:30 बजे उसे बाइक से मरहला चौराहा छोड़ा।
वहीं, सलोनी के मुताबिक कुछ देर तक मोनू का फोन बिजी रहने के बाद बंद हो गया। सोमवार को कैंट थाने में गुमशुदगी लिखाई गई। उन्होंने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कहा कि पुलिस ने चेहरा जलने की बात कही है।
घर में सबसे छोटा मोनू प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन था। पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। प्रारंभिक जांच में हत्या की बात सामने आ रही है।
एक से अधिक थे हमलावर
नरबीजपुर गांव मार्ग पर जिस जगह पर मोनू का शव पुलिस को मिला, वहां से करीब 10 फीट दूर प्लाट की बाउंड्री पर खून की छीटें थे। जमीन पर भी काफी खून था, जो सूख चुका था। पुलिस का कहना है कि इस मार्ग पर आवाजाही कम रहती है। ज्यादातर सन्नाटा रहता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल को देखने से ऐसा लग रहा है, जैसे युवक के साथ एक से अधिक लोगों ने मारपीट की है। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं।

फॉरेंसिक टीम आने से पहले भेजा शव
शव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका होने के बावजूद फॉरेंसिक टीम के आने से पहले ही शव पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव भेज दिया गया। फॉरेंसिक स्टाफ का कहना है कि उन्हें समय पर जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में टीम देर से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल पर शव नहीं मिला।