फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youth Missing from train returning from Bangalore railway ministry tweeted

बंगलूरू से लौट रहा युवक ट्रेन से लापता, रेलवे मंत्रालय को ट्वीट से मची खलबली

Wed, 20 Sep 2017 12:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
youth Missing from train returning from Bangalore railway ministry tweeted
कानपुर शारदा नगर इलाके का रहने वाला है शांतनु द्विवेदी
बंगलूरू से कानपुर आ रहा युवक लापता हो गया। परेशान परिजनों ने मंगलवार को एसपी ऑफिस और ट्वीट के जरिए शिकायत की है। कानपुर शारदा नगर निवासी बृज कुमार द्विवेदी का बेटा शांतनु (27) बंगलूरू में सिन कंपनी में स्टोर इंचार्ज है।
विज्ञापन

 

परिवार में मां शशि और दो बहनें हैं। शांतनु 16 सितंबर की रात को कर्नाटका संपर्क क्रांति से कानपुर आने के लिए बैठा था। उसने अगले दिन सुबह 9.30 बजे फोन से परिजनों को बात की। इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

 

बहन प्रीती ने बताया कि उसका मोबाइल चालू है, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा है। वह आनलाइन भी नहीं आया है। इससे उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। उसका झांसी तक का रिजर्वेशन था। परेशान परिजन झांसी स्टेशन पहुंचे, लेकिन वह ट्रेन में नहीं था। पिता ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए एसपी ऑफिस में शिकायत की है। वहीं, बहन ने डीजीपी को ट्वीट कर भाई का पता लगाने की गुहार लगाई है। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed