फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth misdeed with girl in banda

बांदा: अगवा कर दो माह तक युवक ने किया दुष्कर्म, बंगलुरू में रखा था उसे, चंगुल से छूटकर गांव आई

Sat, 07 Nov 2020 10:25 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Nov 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Youth misdeed with girl in banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने गांव के ही युवक पर अगवा कर बंगलुरू ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन


न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए। आरोपी फरार है। युवती ने दी गई तहरीर में कहा है कि गांव का इजराइल उर्फ  सोनू पुत्र इसराइल खां का उसके घर आना-जाना था। उसने उसके पिता से कुछ रुपये भी उधार ले रखे हैं।
विज्ञापन


दो माह पहले वह स्कार्पियो से आया और रुपये वापस करने के लिए उसे गाड़ी में बुलाया और जबरन अगवा कर ले गया। रास्ते में उसे बेहोश कर दिया। जब होश आया तो वह हमीरपुर पहुंच चुकी थी। वहां से दूसरी गाड़ी में दो महिलाओं की मदद से आरोपी उसे बंगलुरू ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसके साथ दो महीने तक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह चंगुल से छूटकर बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंची और हवाई जहाज से अपने रिश्तेदार के घर पहुंचकर माता-पिता को सूचना दी। गुरुवार को माता-पिता के साथ गांव आ गई।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर ने बताया कि घटना दो माह पहले की है। न्यायालय में युवती के बयान कराए गए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed