{"_id":"5babd7a0867a557ec419962d","slug":"youth-left-samajwadi-party-and-joins-secular-morcha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शांति हवन में पहुंचे रामगोपाल-शिवपाल, सपा को लगा फिर झटका, युवाओं ने थामा सेकुलर मोर्चे का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति हवन में पहुंचे रामगोपाल-शिवपाल, सपा को लगा फिर झटका, युवाओं ने थामा सेकुलर मोर्चे का दामन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Sep 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
पुष्पअर्पित करते शिवपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावाः सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक गुरु स्वर्गीय नत्थू सिंह यादव के भाई सेठ धनीराम यादव के निधन पर आयोजित शांति हवन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉक्टर रामगोपाल यादव और सेकुलर मोर्चा के संस्थापक पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पहुँचकर श्रद्धांजलि दी। दोनों ही नेताओं के अलग-अलग पहुंचने से एक साथ मुलाकात नहीं हो सकी।
दूसरी ओर औरैया जिले की दिबियापुर विधानसभा के कस्बा अछल्दा नहर कोठी में बुधवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता अंकुर यादव के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इसमें 35 से अधिक युवाओं ने सपा को छोड़कर सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने का ऐलान किया।
विज्ञापन
दूसरी ओर औरैया जिले की दिबियापुर विधानसभा के कस्बा अछल्दा नहर कोठी में बुधवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता अंकुर यादव के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इसमें 35 से अधिक युवाओं ने सपा को छोड़कर सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने का ऐलान किया।
विज्ञापन
मुकाम तक पहुंचाने में शिवपाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही
सेक्यूलर मोर्चे मे शामिल होने का ऐलान करते युवा
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी सेक्युलर पार्टी के नेता शिवपाल यादव के ऊपर निष्ठा जताते हुए बुधवार को अछल्दा कस्बे के नहर कोठी में सेक्युलर मोर्चा की एक बैठक हुई। सेक्युलर मोर्चा के नेता अंकुर यादव की मौजूदगी में कस्बे के 35 से अधिक युवाओं ने सेक्युलर मोर्चे की सदस्यता ली। युवाओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के गठन और उसको मुकाम तक पहुंचाने में शिवपाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी को सेक्युलर मोर्चा को हल्के में लेना उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। क्षेत्र के नेता बिधूना के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस पहले ही सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने का ऐलान कर चुके हैं।