फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat News: Youth killed priest in kanpur dehat

कानपुर देहात: युवक ने पुजारी की गला रेतकर की हत्या, चाकू लेकर खुद थाने पहुंचा आरोपी

Mon, 23 Aug 2021 06:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Aug 2021 06:23 PM IST
सार

प्रभारी एसओ ने बताया कि हत्यारोपी कल्लू उर्फ अरुण की लोहारी के रामचंद्र उर्फ बड़े बाबा से दोस्ती थी। दोनों में विवाद के बाद कल्लू ने रामचंद्र का गला चाकू से काट दिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat News: Youth killed priest in kanpur dehat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के मनेथू गांव के एक युवक का शनिवार को ब्रह्मदेव बाबा स्थान के पुजारी से विवाद हो गया। हाथापाई में युवक ने पुजारी का चाकू छीन कर उसका गला रेत दिया। मौके पर ही पुजारी की मौत हो गई। इसके बाद हत्यारोपी खुद ही थाने पहुंच गया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। मनेथू गांव में बरगदी देवी का मंदिर है। यहीं पर जिगनीपुरवा निवासी बटेरा नंद बाबा पुजारी है। लोहारी गांव के ब्रह्मदेव मंदिर का पुजारी रामचंद्र उर्फ बड़े बाबा (50) प्रतिदिन यहां आता था।
विज्ञापन


यहीं पर मनेथू निवासी कल्लू उर्फ अरुण भी उसे रोज मिलता था। शनिवार शाम को रामचंद्र व कल्लू बरदगी देवी मंदिर पहुंचे और नशेबाजी की। इसके बाद दोनों साथ ही वापस लौटने लगे। करीब पचास मीटर चलने के बाद रामचंद्र व कल्लू में विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामचंद्र जमीन पर गिर गया। मारपीट के दौरान रामचंद्र के पास मौजूद चाकू कल्लू को मिल गया। इस पर उसने चाकू से रामचंद्र का गला रेत दिया। इसके बाद वह खुद ही गजनेर थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जानकारी पाकर प्रभारी एसओ उमेश शर्मा पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। इसी बीच मृतक के भाई रामकुमार व रामगोपाल आ गए। उन्होंने चिमटा, बैग व मोबाइल नहीं मिलने पर शव ले जाने से रोका दिया। हालांकि पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए इसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।

प्रभारी एसओ ने बताया कि हत्यारोपी कल्लू उर्फ अरुण की लोहारी के रामचंद्र उर्फ बड़े बाबा से दोस्ती थी। दोनों में विवाद के बाद कल्लू ने रामचंद्र का गला चाकू से काट दिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

थाने में कबूल की हत्या की बात
अरुण शनिवार की शाम को खून लगा चाकू लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस कर्मी सन्न रह गए। प्रभारी एसओ के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने अरुण को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार रामचंद्र उर्फ बड़े बाबा पूजा पाठ करने के साथ तंत्र क्रिया भी करता था और चाकू अपने पास रखता था। यहीं चाकू उसकी विवाद में उसकी मौत की वजह बन गया। साथी पुजारी की हत्या के बाद कल्लू उर्फ अरुण थाने पहुंचा। उसने पुजारी की हत्या करने की बात बताई तो तत्काल उसे लॉकअप में बंद कर चाकू कब्जे में लिया गया। 

परिजन आरोपी की बातों पर कर रहे शक
पुजारी की हत्या के पीछे गाली गलौच भर है यह फिर वजह कुछ ही और है। यह पुलिस की पूछताछ के बाद ही सामने आ सकेगा। हालांकि मृतक के परिजनों को आरोपी की बात गले नहीं उतर रही है। परिजन पुजारी का अन्य सामान न मिलने को लेकर भी अटकले लगा रहे हैं। वहीं पुलिस भी हत्या के पीछे अन्य बिंदुओं की पड़ताल को लेकर हत्यारोपी से गहराई से पूछताछ कर रही है। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में गाली गलौच के बाद हत्या की बात कल्लू उर्फ अरुण ने कबूल की है। प्रभारी एसओ उमेश शर्मा ने बताया कि घटना के पीछे की सही वजह की जानकारी का प्रयास हो रहा है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से गहराई से पूछताछ कर रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों के बीच विवाद होने की बात पता चली है। आरोपी को हिरासत में लेकर चाकू को कब्जे में लिया गया है। हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सही वजह सामने आएगी। - घनश्याम चौरसिया, एएसपी   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed