फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth jumped into Betwa river, Police is searching, scooty recovered near bridge, divers on the spot

Hamirpur: बेतवा नदी में कूदा युवक...तलाश में जुटी है पुलिस, पुल के पास बरामद हुई स्कूटी, गोताखोर मौके पर

Sat, 15 Jul 2023 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Jul 2023 02:24 PM IST
सार

Hamirpur News: शनिवार सुबह बेतवा नदी के पुल पर नितिन की स्कूटी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने नंबर के आधार पर खोजबीन कर घर वालों को सूचना दी।

विज्ञापन
Youth jumped into Betwa river, Police is searching, scooty recovered near bridge, divers on the spot
मृतक यृुवक और घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के नेवली पावर प्लांट में काम करने वाले एक युवक ने शुक्रवार रात बेतवा नदी के पुल से छलांग लगा दी। सुबह कोठी नंबर पांच पर कर्मी की स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर युवक के परिजनों को सूचना भेजी।

विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से बेतवा नदी में युवक की तलाश शुरू करा दी गई है। कानपुर नगर के नौबस्ता निवासी रिटायर्ड सूबेदार बालकिशोर अवस्थी का पुत्र नितिन अवस्थी (25) थाना सजेती के अंतर्गत नेवली पावर प्लांट में काम करता है। प्रतिदिन कानपुर से आवाजाही करता है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बेतवा नदी के पुल पर नितिन की स्कूटी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने नंबर के आधार पर खोजबीन कर घर वालों को सूचना दी। घर वालों से पता चला कि नितिन शुक्रवार की शाम को खाना खाने के बाद स्कूटी लेकर घर से निकल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है पुलिस
देर रात तक वापस न लौटने पर उससे संपर्क करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल नहीं लग रहा था। इस सूचना के बाद से पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नितिन की बेतवा नदी में खोजबीन शुरू करा दी है। नदी में पानी भी बढ़ा हुआ है। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed