{"_id":"640f73e3e5bb4252cd06de53","slug":"youth-injured-in-a-fight-in-sachendi-kanpur-died-during-treatment-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नशेबाजी का विरोध करने पर युवक को पीटा, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नशेबाजी का विरोध करने पर युवक को पीटा, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा
Tue, 14 Mar 2023 12:35 AM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:35 AM IST
सार
परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ खाली एनसीआर दर्ज करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एडीसीपी वेस्ट लाखन सिंह यादव ने परिजनों को समझाया।
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के सचेंडी में होली के दिन नशेबाजी का विरोध करने पर हुई मारपीट से घायल युवक की सोमवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
भौंती के गंभीरपुर में रहने वाले प्रधानाचार्य कमल मिश्रा ने पुलिस को बताया कि आठ मार्च को कानपुर देहात के निगोही निवासी मामा अमित कुमार द्विवेदी (35), मां मिथिलेश को बाइक से घर छोड़ने आए थे। यहां बंगाली कॉलोनी निवासी रतन मंडल व उनके बेटों सिद्धार्थ, जतन मंडल से नशेबाजी के विरोध को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद तीनों आरोपी अपने एक दर्जन साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर परिवार पर टूट पड़े। बाइक भी तोड़ दी। कमल, उनकी मां मिथिलेश, मौसेरे भाई देवेंद्र व मामा अमित को जमकर पीटा। लहूलुहान अमित को रावतपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को अमित कुमार की मौत हो गई। वहीं, मिथिलेश की हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ खाली एनसीआर दर्ज करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एडीसीपी वेस्ट लाखन सिंह यादव ने परिजनों को समझाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को हटवाया जा सका। एडीसीपी के अनुसार 10 मार्च को एनसीआर को हत्या के प्रयास की धारा में तरमीम कर दिया गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर अब हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू
परिजनों ने अधिकारियों को बताया कि घटना के दिन आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया। फिर भी चकरपुर चौकी इंचार्ज अबरार खान व एसआई देवेंद्र पाल सिंह ने मामले को हल्के में लेकर मारपीट और गाली गलौज की धाराओं में एनसीआर दर्ज की। पुलिस कर्मियों पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया। इस पर एडीसीपी ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू करने का आश्वासन दिया।