फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth injured in a fight in Sachendi Kanpur died during treatment

Kanpur: नशेबाजी का विरोध करने पर युवक को पीटा, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा

Tue, 14 Mar 2023 12:35 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Mar 2023 12:35 AM IST
सार

परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ खाली एनसीआर दर्ज करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एडीसीपी वेस्ट लाखन सिंह यादव ने परिजनों को समझाया।

विज्ञापन
Youth injured in a fight in Sachendi Kanpur died during treatment
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सचेंडी में होली के दिन नशेबाजी का विरोध करने पर हुई मारपीट से घायल युवक की सोमवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन


भौंती के गंभीरपुर में रहने वाले प्रधानाचार्य कमल मिश्रा ने पुलिस को बताया कि आठ मार्च को कानपुर देहात के निगोही निवासी मामा अमित कुमार द्विवेदी (35), मां मिथिलेश को बाइक से घर छोड़ने आए थे। यहां बंगाली कॉलोनी निवासी रतन मंडल व उनके बेटों सिद्धार्थ, जतन मंडल से नशेबाजी के विरोध को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद तीनों आरोपी अपने एक दर्जन साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर परिवार पर टूट पड़े। बाइक भी तोड़ दी। कमल, उनकी मां मिथिलेश, मौसेरे भाई देवेंद्र व मामा अमित को जमकर पीटा। लहूलुहान अमित को रावतपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को अमित कुमार की मौत हो गई। वहीं, मिथिलेश की हालत भी गंभीर है। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ खाली एनसीआर दर्ज करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एडीसीपी वेस्ट लाखन सिंह यादव ने परिजनों को समझाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को हटवाया जा सका। एडीसीपी के अनुसार 10 मार्च को एनसीआर को हत्या के प्रयास की धारा में तरमीम कर दिया गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर अब हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू
परिजनों ने अधिकारियों को बताया कि घटना के दिन आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया। फिर भी चकरपुर चौकी इंचार्ज अबरार खान व एसआई देवेंद्र पाल सिंह ने मामले को हल्के में लेकर मारपीट और गाली गलौज की धाराओं में एनसीआर दर्ज की। पुलिस कर्मियों पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया। इस पर एडीसीपी ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed