फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth from Mainpuri dies after sustaining gunshot wound under suspicious circumstances

फर्रुखाबाद: संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल मैनपुरी के युवक की मौत, परिजन बेहाल

Sat, 05 Sep 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 05 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth from Mainpuri dies after sustaining gunshot wound under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के रुई सिनौरा निवासी पुष्पेंद्र राजपूत (26) को 30 जून की रात संदिग्ध हालात में घर के पास गोदाम पर बैठे समय गोली लग गई थी। परिजन ने उसे कई अस्पतालों में भर्ती कराया। शनिवार देर रात लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने उसके वर्षों पर गोली मारने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


गांव रुई सिनौरा निवासी पुष्पेंद्र को शनिवार देर रात चाचा नवरतन सिंह और अन्य परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चाचा ने बताया कि पुष्पेंद्र ने अप्रैल 2025 में थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। वह शुरू से ही घर में कलह कर रही थी। 30 अगस्त की रात वह अपने गोदाम पर बैठा था, तभी वहां कुछ लोगों ने गालियां दीं।
विज्ञापन


एक हमलावर ने पीछे से गोली चला दी। गोली पुष्पेंद्र की पीठ में लगने से वह लहूलुहान हो गया था। इसके बाद उसे मैनपुरी, फिर सैफई ले जाया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर परिजन कानपुर ले गए थे। देर रात उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। घर में मां किताबश्री व दिव्यांग बड़ा भाई अलबेले राजपूत है। पिता रामवीर सिंह राजपूत और चाचा का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed