फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Joy fills the home of Nanda; hail to Kanhaiya Lal...

Farrukhabad News: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...

Sat, 05 Sep 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Joy fills the home of Nanda; hail to Kanhaiya Lal...
फर्रुखाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार सुबह से ही मंदिरों और घरों में भव्य सजावट हुई। आधीरात को कान्हा का प्राकट्य होते ही घंटा घड़ियाल बजने लगे। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.... उद्घोष के साथ कान्हा का अभिषेक किया गया। संकीर्तन की धूम रही। आरती और प्रसाद लेकर लोग घरों की तरफ रवाना हुए।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में लोग सुबह से उपवास रखकर घरों में कीर्तन करते रहे। मंदिरों में भी शाम से ही खासी भीड़ रही। रात 12 बजते ही मंदिर और घरों से जयकारे गूंजने लगे। घमंडी कूंचा स्थित श्रीराधा माधव मंदिर में डॉ. मनमोहन गोस्वामी, लोहाई रोड स्थित श्रीराधा शक्ति श्याम मंदिर में डॉ. मनोज मल्होत्रा व सुरेंद्र सफ्फड़ ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप का विशेष अभिषेक किया।
विज्ञापन

पुजारियों ने शंख से दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से पंचामृत अभिषेक कराया। मंदिरों और घरों में हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... उद्घोष गूंजने लगे। मंत्रोच्चार से हुए अभिषेक के बाद भगवान का विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद महाआरती में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मंदिरों में महिला-पुरुष भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीबांके बिहारी कृपा मंडल की ओर से रेलवे रोड मठिया देवी पर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। यहां भक्तों की टोलियां संकीर्तन करती रहीं। पुलिस लाइन में भी कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम किया गया। यहां एसपी आरती सिंह, एएसपी गिरीश कुमार सिंह समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed