फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youth festival of csjm university

सीएसजेएम के युवा महोत्सव में राजस्थानी तड़का

Thu, 11 Dec 2014 03:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 11 Dec 2014 03:23 AM IST
विज्ञापन
youth festival of csjm university
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के ‘युवा महोत्सव 2014’ के दूसरे दिन राजस्थान के फोक के साथ आर्केस्ट्रा के तड़के ने चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

मंच पर स्टूडेंट्स ने गीत-संगीत का वह समां बांधा कि हर कोई झूमने लगा। यूनिवर्सिटी कैंपस की छात्रा कीर्ति श्रीवास्तव ने ... ‘राम चाहे लीला, लीला चाहे राम पर’ पर डांस किया तो आडिटोरियम में जमकर तालियां बजीं।
काफी देर तक स्टूडेंट्स के बीच से वंस मोर, वंस मोर की आवाज आती रही।
इसी बीच गिटार के साथ मंच पर पहुंचे शुभम ने ‘मेरे मन ये बता दे तू...’ गीत गाकर महोत्सव का रंग जमा दिया। युवा महोत्सव का समापन गुरुवार को होगा। जो विजेता होंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

युवा महोत्सव का दूसरा दिन राजस्थानी गीत और संस्कृति के नाम रहा। महिला महाविद्यालय की छात्रा रिचा, दीक्षा, ज्योति, सोनाली और मीनाक्षी राजस्थानी ड्रेस और पगड़ी पहनकर मंच पर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी ने मजीरा, मटकी, नाल, शंख, तबला और ढोल के साथ राजस्थानी फोक का ऐसा रंग जमाया कि आडिटोरियम में बैठी पब्लिक झूम उठी।
गीत-संगीत की हर धुन के साथ तालियां बजाकर पब्लिक खूब नाची।
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज की वर्षा, शिप्रा, कोमल, दिव्यांशी, प्रीति, सौम्या और अंकिता ने सपेरा और नट करतब का संगीत प्रस्तुत किया।
डीजी कॉलेज की वंशिका, आकृति, अनुजा, शिवानी, नेहा, श्रेया, तन्वी और स्वाति ने भी लोक नृत्य की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं।
बृहस्पति महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने रिद्म दिखाया। फोक आर्केस्ट्रा का दमदार प्रदर्शन किया। शिवानी ने तबला और सलोनी ने नाल, किरन ने शंख और सुधा सिंह ने मटकी बजाकर महोत्सव में रंग जमा दिया। सोनम, पूजा, निरूपमा, अंजना और प्रिया ने राजस्थानी फोक और आर्केस्ट्रा का फ्यूजन प्रस्तुत किया।

इससे पहले फाइनेंस आफिसर धर्मेंद्र वर्मा और कोआर्डिनेटर डॉ. आरपी सिंह ने युवा महोत्सव की शुरूआत की। संचालन अमित, पूजा और नेपाल सिंह राणा ने किया।
इस मौके पर डॉ. संजय स्वर्णकार, डॉ. उपमा श्रीवास्तव, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नीरज सिंह, देवबक्श सिंह, डॉ. सुनीता आर्या, डॉ. अलका द्विवेदी, डॉ. अर्चना दीक्षित और डॉ. सुनीता द्विवेदी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed