{"_id":"6105ade48ebc3e73f43d2296","slug":"youth-drowned-in-dharia-drain-akbarpur-news-knp643581886","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरिया नाले में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरिया नाले में डूबा युवक
विज्ञापन
संदलपुर। जैतापुर गांव से निकले धरिया का नाला में नहाते समय एक युवक डूब गया। इस पर साथ में गए युवक ने मामले की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों की दी। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
थाना मंगलपुर के जैतापुर गांव के पास से धरिया का नाला निकला है। लगातार बारिश के कारण नाला ओवर फ्लो हो गया है, साथ ही बहाव भी तेज है। शनिवार को जैतापुर गांव के पुष्पेंद्र सिंह राजावत साथी दीपू के साथ धरिया नाला में नहाने के लिए गया था। वहां पहले से भी अन्य लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक पुष्पेंद्र का पैर फिसल गया और वह पानी के बहाव में चला गया।
युवक के डूबने की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर परिजन व गांव के लोग पहुंचे। युवक की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। सूचना के बाद तहसीलदार लखनलाल राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मंगलपुर के उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। गोताखोरों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
टिन शेड से गिरकर वृद्ध की मौत
मूसानगर। बिबियापुर गांव में एक किसान की टिन शेड को ठीक करते समय गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिबियापुर गांव के दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बारिश के समय पिता शिवकुमार (58) घर की छत में लगी टिन शेड को ठीक करने गए थे। अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिर कर घायल हो गए थे।
जिनको इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मूसानगर पुलिस को सूचना मिलने पर शनिवार सुबह उपनिरीक्षक केपी राजन ने पहुंच कर घटना की जानकारी की। बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।