{"_id":"69a9dfe67fe4e9bfaf0825e9","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-jaipur-chaos-erupts-when-body-reaches-village-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-139318-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जयपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, शव गांव आने पर कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जयपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, शव गांव आने पर कोहराम
Fri, 06 Mar 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी एक युवक की राजस्थान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार को शव गांव पहुंचा तो परिवार को कोहराम मच गया।
सलेमपुर निवासी गुड्डू कुमार (25) रामप्रकाश राजस्थान जयपुर के गोविंदगढ़ कस्बे में एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। बुधवार की रात उसका शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर परिवार के लोग जयपुर पहुंचे। गुरुवार को परिजन शव लेकर गांव आए तो कोहराम मच गया।
मां सावित्री, बड़ा भाई दौलतराम, छोटे भाई छोटे कुमार तथा बहनें रेखा, सोनी देवी और शकुंतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्ष पहले बड़े भाई लखपति ने गांव के बाहर नीम के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी जबकि दूसरे भाई कन्हैया ने करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी थी।