{"_id":"5d77eafe8ebc3e93cf65668e","slug":"youth-dies-on-yamuna-bridge-crowd-blocked-kanpur-news-knp5127956179","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पुल पर युवक की मौत, भीड़ ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना पुल पर युवक की मौत, भीड़ ने लगाया जाम
विज्ञापन
कालपी हाइवे पर जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। नगर के यमुना पुल पर मंगलवार दोपहर युवक अचेत अवस्था में मिला। राहगीर सीएचसी ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त होने के बाद परिजन घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकते रहे और पुलिस एक थाने से दूसरे थाने टरकाती रही। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने लोगों के साथ शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर कालपी सीओ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
कोतवाल क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज निवासी राकेश उर्फ अलबेल पुत्र मुन्ना लाल कालपी से भोगनीपुर जाने वाली मैजिक व टेंपो में हेल्पर का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह मंगलवार सुबह दस बजे काम पर जाने के लिए अपने घर से निकला था। अचानक दोपहर करीब 12 बजे के आसपास वह अचेत अवस्था में पुराने यमुना पुल के समीप पड़ा मिला। जिसे कुछ राहगीरों ने अचेत अवस्था में सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक डा. उदय कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सक ने बताया कि वह मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जेब में पड़े कागजों से उसकी शिनाख्त की गई। इसके बाद इसकी सूचना उसके घरवालों को दी गई। सूचना मिलते ही उसके पिता व भाई मोहल्ले के दर्जनो लोगंो के साथ अस्पताल पहुंच गए। राकेश की मौत की रिपोर्ट दर्ज व पोस्टमार्टम कराने के लिए कुछ लोग कोतवाली पहुंचे तो वहां पर मौत का घटना स्थल जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र की बताई गई और उनसे भोगनीपुर थाने जाने की बात कही गई। जिसके बाद परिजन कुछ लोगों के साथ भोगनीपुर थाने पहुंचे तो वहां पर कालपी कोतवाली का मामला बताकर चलता कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के सीमा विवाद को लेकर परिजन चार घंटे तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों थानों के चक्कर लगाते रहे। पिता मुन्ना ने बताया कि दोनों थाने में उसे रिपोर्ट दर्ज कराने के मिन्नतें कीं, लेकिन दोनों थानों की पुलिस एक दूसरे की सीमा बताकर टरकाते रहे। जैसे ही पिता ने दोबारा कालपी पहुंच कर लोगों को बताया तो लोग भड़क उठे और मोहल्ले के लोगों व महिलाओं ने परिजनों के साथ शव को ले जाकर दुर्गा मंदिर के समीप हाईवे पर रख कर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद कालपी सीओ संजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे व परिजनों को समझाया। इसके बाद हाइवे पर जाम खुला। लगभग 30 मिनट तक हाईवे जाम रहा। जिससे राहगीर हलाकान नजर आए।