फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth dies due to collision with unknown vehicle in Hamirpur, police sent body for post-mortem

Hamirpur Accident News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 22 Jun 2022 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Jun 2022 12:10 PM IST
सार

लोदीपुर -निवादा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Youth dies due to collision with unknown vehicle in Hamirpur, police sent body for post-mortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इय घटना की सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के लोदीपुर-जलालपुर गांव निवासी जागेश्वर वर्मा (42)पुत्र स्व. बरदानी को बीते मंगलवार देर रात लोदीपुर -निवादा मार्ग में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक किसी निमंत्रण से लौट रहा था, उसी दौरान घटना हुई। वहीं, मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार ने अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से मृत्यु होने का मुकदमा लिखवाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और वाहन की तलाश की जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed