{"_id":"627a08f5b4d0353f531263a4","slug":"youth-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 10 May 2022 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 10 May 2022 12:11 PM IST
सार
भरुआ सुमेरपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार की रात मुंडेरा मार्ग पर गौरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजनों ने साजिश के तहत हत्या करने की आशंका जताई है। बता दें कि मुंडेरा गांव निवासी विवेक (20) पुत्र नरेंद्र बाइक से बिना हेलमेट लगाए सुमेरपुर आ रहा था। तभी रात करीब नौ बजे गौरी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजन साजिश के तहत हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि विवेक मुंडेरा गांव निवासी किसी दूसरे व्यक्ति की बाइक लेकर कस्बे की ओर आ रहा था, तभी घटना हुई थी।
विज्ञापन