फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth dies by drowning in river in Etawah, police engaged in investigation

Etawah News: नदी में डूबकर युवक की मौत, मैनपुरी से आलू लेने जसवंतनगर आया था युवक

Tue, 09 Aug 2022 05:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Aug 2022 05:06 PM IST
सार

चौबिया थाना क्षेत्र के कर्री में ग्रामीणों ने एक शव नदी में उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि युवक मैनपुरी के किशनी से आलू लेने जसवंतनगर आया था। 


 

विज्ञापन
Youth dies by drowning in river in Etawah, police engaged in investigation
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के कर्री गांव में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पुरा नदी में उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के बसैत गांव निवासी बब्लू बाथम (23) पुत्र स्वर्गीय शोभराम बाथम सोमवार को अपने ताऊ के निषदभान के पुत्र संजू के साथ जसवंत नगर आथा था। मंगलवार को बल्लू के गांव में भंडारा था, जिसके लिए वह भाई के साथ जसवंतनगर एक कोल्ड स्टोर से आलू लेने आया था। 
विज्ञापन

आलू लेने के बाद बब्लू ने संजू से घर आलू देकर घर भेज दिया और खुद कही चला गया। सोमवार रात तक बल्लू घर नही पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नही चला। मंगलवार सुबह परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। परिजनों में रोना पीटना मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक की शादी नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर आलू का पैकेट और पव्वे की शीशी मिली
चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि मामले में हत्या, आत्महत्या या हादसे, पुलिस तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह शराब का लती था। 

पुलिस के अनुसार, शव नदी में जिस जगह मिला है, उसके ठीक ऊपर पुल पर पांच किलो आलू का पैकट, एक पव्वे की खाली शीशी मिला है। अंदेशा है की वह पुल पर बैठ कर शराब पी रहा होगा और नशे में नदी में गिर गया। इसके साथ ही नदी में पानी भी बहुत कम था, लेकिन नशे में होने के कारण वह उठ नही पाया होगा। इस कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed