फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth dies after falling into well

Kanpur News: कुएं में गिरकर युवक की मौत

Sat, 01 Jun 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling into well
बकेवर। लगुन चढ़ने से एक दिन पहले युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। मौत की खबर से शादी वाले घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के आदर्श नगर नगला बनी निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका पुत्र अमित कुमार (22) जैसे ही नगला बनी निवासी लालाराम दोहरे के बाग में कुएं के पास पहुंचा। तभी अमित कुएं में भरे पानी में जा गिरा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि अमित मोबाइल चला रहा था। तभी वह जमीन से सटा हुआ कुआं नहीं देख पाया और वह उसमें गिर गया।

गांव वालों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रस्सी के सहारे युवक को कुएं से बाहर निकाला। आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी महेवा ले गए। जहां डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अमित कुमार की शनिवार को भरथना थाना क्षेत्र के जाहरपुरा गांव से लगुन आ रही थी। घर के सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed