{"_id":"668d6975c4aa895c3f08d201","slug":"youth-dies-after-falling-from-train-kanpur-news-c-220-1-akb1007-114605-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
Tue, 09 Jul 2024 10:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
शिवली। दिल्ली- हावड़ा रेल लाइन पर विक्रमपुर के पास मंगलवार सुबह ट्रैक किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजन को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के पास से दिल्ली- हावड़ा रेलवे लाइन निकली है। मंगलवार सुबह रेलवे लाइन के खंभा नंबर 1046/23-25 के बीच कीमैन गजेंद्र कुमार ने युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। पैंट की जेब में मिले आधार कार्ड व मोबाइल के जरिए मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ईसरथूनि निवासी चंपालाल धाकड़ (23) के रूप में हुई। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि परिजन के अनुसार मृतक ट्रक चालक था। वह किसी काम से ट्रेन से इलाहाबाद गया था। वापस रतलाम लौटने के दौरान हादसा हो गया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन के आने पर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जाएगी।