फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth dies after falling from Mahabodhi Express

महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत

Sun, 13 Jun 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from Mahabodhi Express
झींझक। झींझक व कंचौसी स्टेशन के बीच शुक्रवार की रात कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही अप महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर बिहार प्रांत का युवक पोल से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली जा रही अप महाबोधि एक्सप्रेस से शुक्रवार रात परजनी रेलवे फाटक के कुछ आगे बिहार के थाना गरुआ नरौरा के ग्राम पाठकपुरवा निवासी सुधीर (23) पुत्र गया यादव अचानक नीचे गिर गया। इस दौरान वह ओएचई पोल से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन आगे कंचौसी फाटक के पास रुकी तो साथी शिवकुमार व दीपक ने सूचना स्टेशन मास्टर कंचौसी मुकेश को दी। उनकी सूचना पर कंचौसी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी कंचौसी जितेंद्र तिवारी ने बताया युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक अपने साथियों के साथ प्राइवेट नौकरी की तलाश में दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसुलेटर टूटने से चार घंटे ट्रेनों का संचालन ठप
झींझक। ट्रेन से गिरकर युवक के ओएचई पोल से टकराने के कारण इंसुलेटर टूट गया और अप लाइन पर ओएचई की सप्लाई ठप हो गई। जिसके कारण करीब चार घंटे तक अप लाइन का ट्रेनों का यातायात बाधित रहा। इससे राजधानी समेत कई ट्रेनों जहां की तहां खड़ी हो गई। रेल कर्मियों ने ओएचई का इंसुलेटर बदला। जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
कानपुर से दिल्ली जा रही अप महाबोधि एक्सप्रेस से शुक्रवार की रात गिरकर युवक ओएचई पोल में टकरा गया था। जिससे पोल में लगा इंसुलेटर टूट गया। इसके बाद रात 11:30 बजे ओएचई सप्लाई ठप हो गई। जिस कारण महाबोधि एक्सप्रेस कंचौसी फाटक के पास, बिहार संपर्क क्रांति रानेपुर फाटक, अवध एक्सप्रेस परजनी फाटक, राजधानी एक्सप्रेस शाहपुर फाटक, इलाहाबाद-मथुरा एक्सप्रेस झींझक फाटक व मरुधर एक्सप्रेस नासरसेड़ा फाटक के पास खड़ी हो गई।

सूचना पर पहुंचे रेलवे के कर्मियों ने चार घंटे तक मशक्कत कर टूटे इंसुलेटर को हटाकर नया लगाया। इसके बाद करीब 03:30 बजे यातायात सुचारु हो सका। यातायात निरीक्षक फफूंद ब्रजेश कुमार मीणा ने बताया कि युवक के ओएचई पोल में टकराने के कारण इंसुलेटर टूटने से रात मेें करीब चार घंटे तक अप लाइन का यातायात बाधित हो गया था। इस बीच अप लाइन की सभी ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई थीं। इंसुलेटर बदले जाने के बाद ट्रेनों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed